Wednesday, 29 November 2017

अंडा करी या एग करी बनाने का आसान और फ़ास्ट तरीका

अंडा करी या एग करी जिसे एग कोरमा भी कहते है बहुत टेस्टी और कंफर्ट फ़ूड है।इंडिया में काफी पॉपुलर भी है। एग करी अलग अलग जगहों पर अलग अलग तरीको से बनाई जाती है और नॉन, रोटी , और परांठा आदि के साथ सर्व की जाती है। आज हम शेयर कर रहे है एग करी या एग कोरमा बनाने का आसान और फ़ास्ट तरीका
सामग्री - 
4 उबले अंडे
2 प्याज की पेस्ट
2 टमाटर की प्यूरी
2 चाय का चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
1/2 कप दही
थोड़ा धनिया, हल्दी पाउडर, गर्म मसाला पाउडर
लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार
1 छोटा चम्मच साबुत गर्म मसाला
1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
1/2 छोटा चम्मच मैथी दाना
3 बड़े चम्मच तेल
विधि -  सबसे पहले एक फ्राई पेन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करके अंडो को हल्का फ्राई कर ले।अब एक दूसरे बर्तन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। उसमे साबुत गर्म मसाला और मेथी दाना डालकर फिर प्याज की पेस्ट डाले।5 मिनट भूनकर अदरक लहसुन पेस्ट और सभी सूखे मसाले डाले।फिर टमाटर की प्यूरी और दही डालकर अच्छी तरह भुने।कसूरी मेथी डाले और फिर फ्राई किये हुए अंडे डालकर 5 मिनट पकाये।अब एक कप पानी डालकर मीडियम आंच पर 5 मिनट और पकाये और हरा धनिया व पिसा गर्म मसाला से गार्निश करके गर्मा गर्म रोटी या नॉन के साथ परोसें।

Wednesday, 22 November 2017

पालक के औषधीय गुण, सब्जी ही नही दवा भी है पालक

पालक जिसे हम सब्जी की तरह इस्तेमाल करते है इसमें औषधीय गुण भी होते है।इसमें आयरन,कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फास्फोरस, खनिज लवण, प्रोटीन, विटामिन ए व सी आदि तत्व पाए जाते है।

लौह तत्व की कमी की वजह से रक्ताल्पता या एनीमिया में पालक का सेवन अत्यंत लाभकारी है।

ऐसे रतौन्धी रोगी जिन्हें हल्के प्रकाश में स्पष्ट दिखाई नही देता उन्हें गाजर व टमाटर के रस में बराबर मात्रा में पालक का जूस देने से लाभ होता है।

पालक के रस में सेंधा नमक मिलाकर पीने से दमा और श्वास रोगों में लाभ होता है।

ब्लड प्रेशर के रोगियों को पालक का सेवन अधिक करना चाहिये। यह रक्त प्रवाह को नियंत्रित करने में मदद करता है।

पालक के निरंतर सेवन से रंग में निखार आता है।रक्त शुद्धि और शक्ति का संचार होता है।

शारीरिक दुर्बलता के लिए पालक और टमाटर का रस मिलाकर सेवन करना लाभप्रद होता है।

कैल्शियम से भरपूर पालक हड्डियों के लिए भी गुणकारी है।

गर्भावस्था में फोलिक एसिड की पूर्ति के लिए पालक का सेवन लाभप्रद है।

ककड़ी, गाजर और पालक का रस समान मात्रा में बनाकर पीने से बालों को लाभ होता है।बाल लंबे और घने होते है।