गोलगप्पे जिसे पानीपूरी, पताशी या पुचका भी कहते हे, भारत का एक आम स्ट्रीट स्नैक हे। मसालेदार खट्टा मीठा पानी और प्याज, आलू, इमली चटनी, चाट मसाले और उबले चने की स्टफिंग से भरी आटे या सूजी की पुरियो से बना एक चटकारेदार स्नैक हे। वैसे तो इसे सभी पसंद करते हे मगर महिलाओ और लडकियों को ये चाट कुछ ज्यादा ही लुभाती हे। वैसे तोबड़े बड़े शोपिंग माल्स हो या खरीददारी के लिए छोटी छोटी दुकाने, पानीपूरी की उपलब्धता हर जगह हे मगर दुकानों के बाहर लगनेवाले चाट के ठेलो पर मिलने वाली पानीपूरी का अपना ही अलग स्वाद हे जिसे हम टेस्ट ऑफ़ स्ट्रीट इंडिया भी कह सकते हे।आइये जानते हे इसे बनाने की विधि-
सामग्री-
* 2 कप सूजी या रवा
* 2 टेबल स्पून मैदा
*1/4 टी स्पून बेकिंग सोडा
*2 टी स्पून तेल (मोयन के लिए)
*1/2 टी स्पून नमक
* 8 टेबल स्पून पानी या आवश्यकतानुसार
* तलने के लिए तेल
विधि- सूजी, नमक, मैदा, बेकिंग सोडा और 2 टी स्पून तेल को अच्छे से मिला ले। फिर 4 टेबल स्पून पानी डालकर हाथो से गूंधे। जब पानी पूरा समा जाये तो थोडा पानी और डालकर अच्छी तरह आटे को गूंधे। अच्छी पानीपूरी के लिए आटे को अच्छी तरह गूंधना जरूरी हे। जरूरत हो तो और पानी मिलाकर आटे को गूंधे। आटा ना बहुत ज्यादा सख्त हो ना बहुत ज्यादा नर्म। फिर उसे गीले किचन टॉवल से ढककर आधा घंटा रेस्ट के लिए रख दे। आधा घंटे बाद आटे को फिर से अच्छी तरह गूंध कर उसे रोटी की तरह बड़ा बड़ा बेले। फिर कुकी कटर या छोटी कटोरी की मदद से छोटी छोटी पूरिया बना ले। ध्यान रहे पूरिया बहुत ज्यादा पतली भी ना हो और बहुत ज्यादा मोटी भी नही, वरना वह फूलेगी नही। फिर उन्हें गर्म तेल में हल्का सुनहरी फ्राई करे और उबले आलू, प्याज, चाट मसाला और उबले चने की स्टफिंग करके मसालेदार पानी जिसमे इमली की चटनी, चाट मसला मिला हो, के साथ परोसे और मज़ा ले भारत के इस पापुलर स्ट्रीट स्नैक का।