Saturday, 25 February 2017

सेहत बिगाड़ते जंक फ़ूड

बच्चो और किशोरों में बढती जंक फ़ूड की दीवानगी अच्छे स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय हे। इस उम्र में विकसित हुई खाने से सम्बन्धित आदते, जीवन पर्यन्त पसंद का पर्याय बनी रहती हे। जंक फ़ूड में पर्याप्त पोषक तत्वों की कमी होती हे और वसा और शक्कर का अनुपात भी ज्यादा होता हे जो मोटापा, मधुमेह, मानसिक और शारीरिक स्फूर्ति की कमी आदि कई बीमारियों की वजह बनता हे। दूसरा इन खाद्य पदार्थो की प्रोसेसिंग तकनीक से भी इनमे कुछ रासायनिक परिवर्तन हो सकते हे जो की स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हे। शीतल पेय(कोल्ड ड्रिंक्स) में फास्फोरिक एसिड होता हे जो कैल्शियम को नष्ट कर हड्डियों को नुकसान पहुचा सकता हे। अत्यधिक जंक फ़ूड के सेवन से स्वास्थ्य तो बिगड़ता ही हे, मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ता हे। मानसिक चेतना और एकाग्रता घटती हे। दूसरा जंक फ़ूड के सेवन की वजह से हेल्दी फ़ूड नही ले पाते। आज बच्चो में दूध या जूस के बदले शीतल पेय और ताज़ा फल सब्जियों का विकल्प प्रोसेस्ड फ़ूड लेते जा रहे हे जो वाकई चिंता की बात हे।


No comments:

Post a Comment