अंजीर जिसे अंग्रेजी में फ़िग कहते हे, सेहत के लिए गुणों का खजाना हे। अंजीर अतिरिक्त मीठा फल हे और काफी प्राचीन समय से ही लोगो को इसके गुण और उपयोगिता की जानकारी के सबूत मिले हे। अंजीर चाहे ताज़ा फल के रूप में हो या फिर सुखाई हुई, दोनों ही तरह से फायदेमंद हे। अपने भोजन में रोज़ाना कुछ अंजीर शामिल करने से हम बहुत से स्वास्थ्य लाभ पा सकते हे। अंजीर में काफी पोषक तत्व पाए जाते हे, और इसे मधुमेह, सर्दी जुकाम, अपच, दमा में लाभकारी पाया गया हे। इसमें अच्छी मात्रा में पोटेशियम होता हे जो उच्च रक्तचाप और शर्करा को नियंत्रित करता हे।
इसमें पाया जाने वाला फाइबर, विटामिन ए और बी कब्ज़ दूर करने में सहायक हे। इसके एंटी ओक्सिडेंट फ्री रेडिकल्स से बचाव करके कैंसर का खतरा कम करते हे। इसमें मिलने वाला जिंक, मैग्नीज व मैग्नीशियम प्रजनन स्वास्थ्य को अच्छा रखते हे और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता हे। सूखे अंजीर में ओमेगा 3 और ओमेगा 6 भी पाए जाते हे। ये फैटी एसिड कोरोनरी हार्ट डिज़ीज़ के खतरे को कम करते हे।
अंजीर बवासीर को खत्म करती हे और जोड़ो के दर्द में फायदेमंद हे।
रोज रात को 3 या 4 सूखे अंजीर कुछ दिन दूध में उबालकर खाने और ऊपर से गर्म दूध पीने से कब्ज़ दूर होती हे।
कमर के दर्द में रोज़ाना 6 अंजीर खाना फायदेमंद हे।
अंजीर पुरानी बलगमी खांसी के लिए भी फायदेमंद हे।
No comments:
Post a Comment