Saturday, 27 May 2017

स्ट्रेस या तनाव का शरीर पर प्रभाव

स्ट्रेस एक प्राकृतिक शारीरिक और मानसिक रिएक्शन हे जोकि अच्छे और बुरे दोनों तरह के अनुभव के परिणामस्वरूप उत्पन्न होता हे। सीमित मात्रा में ये स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए लाभकारी हे। शरीर स्ट्रेस के कारण हार्मोन रिलीज़ करता हे जिसके कारण हार्ट और ब्रीद (श्वसन) रेट बढ़ जाती हे। ब्रेन ज्यादा ओक्सीजन प्राप्त करता हे और दिमाग की सतर्कता बढ़ जाती हे परिणामस्वरुप इंसान किसी भी मुश्किल स्थिति से लड़कर, उस परिस्थिति से बाहर निकलने में सक्षम हो जाता हे।
  सर्वाइव करने के लिए स्ट्रेस जितना जरुरी हे, छोटी छोटी बातो पर बेवजह स्ट्रेस लेना या लगातार और क्रोनिक स्ट्रेस स्वास्थ्य और सेहत के लिए उतना ही नुकसानदायक हे।
स्ट्रेस के शरीर पर होने वाले प्रभाव इस प्रकार हे -----

1 --  हेडेक या सिरदर्द क्रोनिक स्ट्रेस का एक कॉमन साइड इफ़ेक्ट हे।

2 -- लगातार स्ट्रेस नींद में बाधक हे और अनिंद्रा (insomia) का कारण हे।

3 -- स्ट्रेस और नींद की कमी डिप्रेशन की वजह बन सकता हे।

4 -- स्ट्रेस या तनाव सांस की गति तेज कर देता हे, जिससे शरीर को ज्यादा ओक्सीजन मिलती हे मगर किसी को श्वसन सम्बन्धी परेशानी ( respiratory problem)  हो तो सांस लेने में तकलीफ हो सकती हे और ये घातक हो सकता हे।

5 -- तनाव हार्ट रेट बढ़ा देता हे और ह्रदय की मांसपेशिया सिकुड़ जाती हे। ऐसी स्थिति में दिल के दौरे की आशंका बढ़ जाती हे।

6 -- तनाव की स्थिति में शरीर में तनाव के हार्मोन कार्टिसोल और एपिनेफ्रीन रिलीज़ होने लगते हे जिसकी वजह से लिवर तेजी से और बहुत अधिक मात्रा में ग्लूकोज बनाता हे ताकि शरीर को उर्जा मिल सके। मगर लगातार तनाव की स्थिति में डाइबिटीज की आशंका पैदा हो जाती हे।

7 -- क्रोनिक स्ट्रेस से गेस्ट्रोइंटेस्टनल प्रॉब्लम, हार्ट बर्न या एसिड रिफ्लक्स, वोमिटिंग, डायरिया, कब्ज़ आदि होने की सम्भावना बढ़ जाती हे।

8 -- स्ट्रेस हार्मोन की वजह से त्वचा की तेल ग्रंथिया अधिक सक्रीय हो जाती हे। फलस्वरूप अस्थायी मुहांसे, एक्ने और अन्य त्वचा संबंधी व्याधिया उत्पन्न हो सकती हे।

9 -- स्ट्रेस हेयर लॉस का भी कारण बन सकता हे। अत्यधिक तनाव की वजह से बाल तेजी से झड़ने लगते हे। विशेषज्ञों के मुताबिक अत्यधिक तनावपूर्ण घटना के तीन महीनो बाद तक बाल झड़ने की समस्या हो सकती हे।

10 --  स्ट्रेस या तनाव की वजह से शोर्ट टर्म मेमोरी लॉस भी हो सकता हे। तनाव से भूलने की बीमारी बढ़ने की आशंका बढ़ जाती हे।

3 comments:

  1. शाहनाज, तनाव से शरीर पर होने वाले नुकसान का बहुत ही अच्छे से विश्लेषण किया है आपने।

    ReplyDelete
  2. स्ट्रेस तो तमाम रोगों की जननी है । सुंदर विश्लेषण ।

    ReplyDelete
  3. ज्योति जी, राजेश कुमार जी बहुत शुक्रिया।

    ReplyDelete