आजकल बिना डॉक्टरी परामर्श के एंटीबायोटिक्स लेने का चलन आम हो गया हे। एंटीबायोटिक्स ऐसी दवा हे जो संक्रमण और कई बीमारियों के इलाज के लिए दी जाती हे। ये बेक्टीरिया के कारण होने वाली बीमारियों का इलाज करती हे तथा अन्य वायरल फ्लू आदि में काम नही करती। कोई भी बेक्टीरियल इन्फेक्शन होने पर हमे डॉक्टर की सलाह के आधार पर ही एंटीबायोटिक्स का उपयोग करना चाहिए और सलाहनुसार नियमित पूरा कोर्स करना चाहिए। छोटी मोटी तकलीफों में मनमर्जी से एंटीबायोटिक्स लेना और उसे वक़्त पर पूरा कोर्स नही करने या सही तरीके से पूरी डोज नही लेने के कारण समस्या खत्म होने के बजाये और बढ़ जाती हे। नियमित सलाहनुसार नही लेने पर सभी बेक्टीरिया नही मरते और कुछ जीवाणु बचे रह जाते हे जो की और अधिक शक्तिशाली हो जाते हे। फिर उनपर साधारण एंटीबायोटिक्स का असर नही होता। इन्हें एंटीबायोटिक्स रेसिस्टेंट बेक्टीरिया कहते हे जो की लम्बी और गम्भीर बीमारी का कारण बन सकते हे। फिर इसके इलाज के लिए ज्यादा हाई पॉवर एंटीबायोटिक्स की जरुरत पडती हे जिसके साइड इफ़ेक्ट भी बहुत हे। जैसे चक्कर आना, उल्टी, एलर्जिक रिएक्शन, साँस लेने में तकलीफ, दिल की धडकन बढना, पेट दर्द आदि।
लगातार बढती बेक्टीरिया रेसिसटेन्सी, बेअसर होते एंटीबायोटिक्स विश्व भर में चिंता का विषय हे। मरीज को खास अहतियात बरतने की जरूरत हे ताकि इसके गम्भीर परिणामो से बचा जा सके। बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक्स का सेवन ना करे। नियमित सलाहनुसार कोर्स पूरा करे। दवाइयों की डोज सही मात्रा में और सही समय पर ले।
इसके अलावा छोटी छोटी तकलीफों में एंटीबायोटिक्स लेने के बजाये हमे नेचुरल उपायों को अपनाना चाहिए जो प्रभावपूर्ण भी हे और सुरक्षित भी। कुछ प्राकृतिक चीजे जैसे लहसुन, अदरक, हल्दी, प्याज, शहद, एप्पल साइडर विनेगर आदि एंटीबायोटिक्स की तरह कार्य करते हे। दूसरा पोषक भोजन लेना भी जरुरी हे ताकि इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहे और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बनी रहे।
Thursday, 27 April 2017
मनमर्जी से एंटीबायोटिक्स का सेवन तकलीफ बढ़ा भी सकता हे
Labels:
antibiotics,
Health
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Nice article keep posting...........................
ReplyDeleteThanks sarvesh ji
DeleteThis comment has been removed by the author.
Deleteबिल्कुल ठीक लिखा आप ने ! बिना डा० के सलाह के इन तरह की दवाइयों का सेवन नहीं करना चाहिए ! उपयोगी जानकारी ।
ReplyDeleteउपयोगी जानकारीयुक्त आलेख!
ReplyDeleteराजेश कुमार जी...ज्योति जी बहुत शुक्रिया।
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDeleteNice article keep visiting
ReplyDeletesir kya aap ke blog pe adsance lag chuka h
ReplyDelete