Monday, 3 April 2017

गर्मियों में यू करे त्वचा skin की देखभाल

मौसम बदलने और बढती गर्मी के साथ ही त्वचा की समस्याए भी उपजने लगती हे। जैसे एक्ने, सनबर्न, टैनिंग। इन समस्याओ से बचने के लिए गर्मियों में कुछ सावधानिया और थोड़ी अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती हे। प्राकृतिक उपाय भी मददगार साबित होते हे। तो देखते हे की इन गर्मियों में किस तरह स्किन की ख्याल रखे---

*  गर्मियों में ये बहुत जरूरी हे की घर से बाहर निकलने से पहले किसी अच्छे सनस्क्रीन मोइश्चराइजर का प्रयोग करे जो की वाटर बेस्ड हो तो अच्छा हे। ये स्किन में जल्दी अब्सोर्व हो जाता हे। ऑयल और क्रीम बेस्ड मोइश्चराइजर से गर्मियों में बचना चाहिए।

* धुप से बचने के लिए स्कार्फ और सनग्लासेज का प्रयोग करे।

* गर्मियों में स्किन की नियमित क्लींजिंग करते रहना चाहिए। इसके लिए किसी अच्छे क्लीन्ज़र का प्रयोग तो कर ही सकते हे साथ ही प्राकृतिक उपाय भी अपना सकते हे। इसके लिए स्किन को गुलाबजल से साफ़ करे। पपीता भी एक नेचुरल क्लीन्ज़र हे इसे मैश करके कुछ देर चहरे पर लगाये फिर साफ़ पानी से धो ले।

* गुलाबजल में खीरे का रस और नींबू के रस की कुछ बुँदे मिलाकर चहरे पर कुछ देर लगाना भी स्किन के लिए अच्छा हे।

* एलोवेरा सभी तरह की स्किन टाइप के लिए अच्छा होता हे। इसके गूदे को मैश करके 20 मिनट चहरे पर लगाये।

*  मुल्तानी मिट्टी में संतरे के छिलके का पाउडर, शहद, गुलाबजल मिला कर पेस्ट बनाये और चहरे पर लगाये। सूखने पर धो दे। ये पैक तैलीय त्वचा का  अतिरिक्त ऑयल हटाकर स्किन को मोइश्चराइज़ करता हे।

*   केला और शहद मिलाकर लगाने से स्किन में ग्लो आता हे।

*  नींबू और शहद मिलाकर चहरे पर 20 मिनट लगाये। ये गर्मियों के लिए बहुत अच्छा फेस पैक हे।

*  बादाम का पाउडर, कच्चे दूध में मिलाकर पेस्ट बनाये और 30 मिनट चहरे पर लगाये।

      इन सब उपायों के साथ ही स्किन को स्वस्थ रखने के लिए 2 से 3 लीटर पानी पीना, भरपूर नींद लेना और पोषक भोजन लेना भी जरुरी हे।

7 comments:

  1. बहुत ही उपयोगी एवं महत्वपूर्ण जानकारी ! बहुत खूब

    ReplyDelete
  2. गर्मियों में त्वचा संबंधी परेशानियां हम सभी को होती है तेज धूप और लू से हमारी त्वचा बुरी तरह झुलस जाती है। इससे निपटने के आपने बहुत ही अच्छेर उपाय बताए हैं।

    ReplyDelete