Wednesday, 29 March 2017

राजस्थान की स्पेशल गट्टा मसाला सब्जी

गट्टे की सब्जी जो की बेसन से बनाई जाती हे और यह पूरे राजस्थान में काफी पसंद की जाती हे। आइये जानते हे गट्टा मसाला सब्जी बनाने की विधि---

सामग्री-- गट्टे के लिए

*  250 gm बेसन

* 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई

*  1/2  छोटा चम्मच सौफ़

*  1/2 छोटा चम्मच जीरा 

* 1/2  छोटा  चम्मच अजवाइन

* 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पिसा हुआ
 
*  1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
 
*  1 छोटा चम्मच वेजिटेबल ऑयल (मोयन के लिए)

*  नमक स्वाद के अनुसार
 

ग्रेवी के लिए----

*  1/2 चम्मच जीरा

*  1/2 चम्मच अजवाइन

*  1 मध्यम प्याज़ बारीक कटा हुआ

*  2 टमाटर छोटे आकार में कटे हुए

*  2 छोटे चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट

*  1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

*  1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

*  नमक स्वाद के अनुसार

*  एक छोटा कप दही

*  एक बड़ा चम्मच वेजिटेबल ऑयल

विधि--- गट्टे बनाने के लिए गट्टे की सारी सामग्री को मिला ले फिर उसमे थोडा थोडा पानी डालकर बेसन के आटे को अच्छी तरह गुंध ले। अब इसके पतले लम्बे आकार के रोल बना ले। एक बर्तन में एक लीटर या अंदाजे से पानी ले और उसे गैस पर उबालने के लिए रख दे। उबाल आते ही इसमें बेसन के रोल एक एक करके डालती जाये। मध्यम आंच पर इसे 10 मिनट पका ले। फिर पानी से निकाल कर अलग बर्तन में 1/2  इंच के टुकडो में काट ले।
   ग्रेवी बनाने के लिए एक कड़ाही में तेल गरम करे। अब उसमे जीरा और अजवाइन डाले, तड़कने पर प्याज डाले और थोडा सॉफ्ट होने तक पकाए। अब लहसुन अदरक का पेस्ट डालकर अच्छी तरह पकाए। फिर उसमे  बारी बारी से टमाटर, लालमिर्च, हल्दी, नमक और दही डालकर इतना पकाए की मसाले से ऑयल अलग होने लगे। अब गट्टे डालकर 2 मिनट पकाए। फिर आधा गिलास पानी डालकर ( उबले गट्टे का पानी भी ले सकते हे) डालकर सिर्फ 2 मिनट पकाए और हरा धनिया से गार्निश करके रोटी या परान्ठे के साथ सर्व करे।

1 comment:

  1. Bhut hi acchi jaankari di h aap ne keep posting keep visiting on kahanikikitab.blogspot.in

    ReplyDelete