Thursday, 9 March 2017

शहद Honey से पाए चेहरे का निखार

शहद एक ऐसी प्राकृतिक चीज हे, जो मनुष्य स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नही। इसके चिकित्सीय गुणों की जानकारी काफी वक़्त पहले से लोगो को हे और प्राचीन वक़्त से ही इसके इस्तेमाल के प्रमाण मौजूद हे। मिस्र की सभ्यता जो की विश्व की प्राचीन सभ्यताओ में से एक हे, में भी शहद के इस्तेमाल के प्रमाण पिरामिडो की खुदाई में मिलने वाले अवशेषों में मिले हे। शहद में एंटी बेक्टिरियल और एंटी फंगल गुण होते हे और इसकी nutrition value भी अच्छी हे। इसे प्राकृतिक चिकित्सा में तो इस्तेमाल किया ही जाता हे मगर हम बात करेंगे की त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए शहद का इस्तेमाल कैसे करे।
  शहद सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयोगी हे। ये एक बेहतरीन प्राकृतिक moisturiser भी हे जो त्वचा पर जादू का असर करता हे। स्किन को नमी और पोषण देता हे। शहद से बने कुछ फेस पैक इस प्रकार हे।

* एक अंडे की सफेदी में एक छोटा चम्मच शहद मिलाये। इसे चहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दे। फिर साफ़ पानी से चेहरा धो ले। शहद त्वचा को नमी और पोषण देता हे और अंडे का सफेद हिस्सा चेहरे की चिकनाई कम कर त्वचा में कसाव लाता हे।

* एक चम्मच शहद में एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चहरे पर लगाये और 20 मिनट बाद धो ले। इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन में निखार आता हे और रंग साफ़ होता हे।

* आधा पका केला मेश कर ले फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाये। इस लेप को चहरे पर आधा घंटा रखे। कांतिमय चहरे के लिए अच्छा उपाय हे।

* शहद और नारियल तेल को समान मात्रा में मिलाकर  चहरे पर लगाये। इसके नियमित इस्तेमाल से दाग धब्बे हल्के होते हे।

* शहद में थोड़ी सी पिसी हल्दी मिलाकर लगाने से एक्ने, मुहाँसो में फायदा होता हे।

* एक चम्मच शहद में एक चम्मच पिसा बादाम और आधा चम्मच नींबू मिलाकर पेस्ट जैसा बनाये और चहरे पर स्क्रब की तरह इस्तेमाल करे। कुछ देर बाद हल्के गर्म पानी से धो ले। इससे स्किन की डेड सेल्स निकल जाती हे और चहरे पर चमक आती हे।

* दूध और शहद मिलाकर लगाने से त्वचा को पोषण मिलता हे और स्किन स्वस्थ और मुलायम बनी रहती हे।

No comments:

Post a Comment