स्पिरुलिना जिसे सुपर फ़ूड भी कहा जाता हे, एक हरे नीले रंग का शैवाल हे। ये एक कम्प्लीट फ़ूड सप्लीमेंट हे। जो टेबलेट, कैप्सूल और पाउडर के रूप में बाज़ार में उपलब्ध हे। स्पिरुलिना प्रोटीन का ऐसा प्राकृतिक स्रोत हे जो मनुष्य को ज्ञात प्रोटीन की सबसे ज्यादा मात्रा उपलब्ध करवाता हे। इसमें तकरीबन 60 फीसदी प्रोटीन होता हे जो सोयाबीन से 3 गुना और मांस से 5 गुना ज्यादा हे। उल्लेखनीय हे की संयुक्त राष्ट्र ने 1974 में स्पिरुलिना को दुनिया के लिए " भविष्य का सर्वश्रेष्ठ आहार " घोषित कर दिया था। यूनिसेफ के अनुसार हमारे देश भारत में 4 वर्ष से कम उम्र के 60 फीसदी बच्चे कुपोषण का शिकार हे। और दुनिया में कुपोषण के मामले में 3 में से 1 बच्चा भारत का हे। विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसे में कुपोषण के खिलाफ जंग में स्पिरुलिना एक मुख्य हथियार हे। इसमें प्रोटीन के अलावा जरूरी एमिनो एसिड्स और दुसरे जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हे जैसे आयरन, मिनरल्स, बी विटामिन्स, जरूरी फैटी एसिड्स। इसमें बीटा केरोटिन की उच्च मात्रा होती हे और ऐसा वनस्पतिक स्रोत हे जिसमे यकृत के मुकाबले ढाई गुना ज्यादा विटामिन बी 12 पाया जाता हे
* स्पिरुलिना शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को शक्ति देता हे।
* विश्व स्वास्थ्य संघटन ने पाया की रतोंधी के मुकाबले के लिए स्पिरुलिना अच्छा खाद्य पदार्थ हे। इसमें पाया जाने वाला बीटा केरोटिन आँखों के लिए फायदेमंद हे।
* इसमें मिलनेवाला प्रोटीन और एमिनो एसिड्स मांसपेशियो के निर्माण में सहायक हे। इसलिए बढ़ते बच्चो के विकास के लिए अच्छा हे।
* ये बी विटामिन्स का अच्छा स्रोत हे। कार्डियो वेस्कुलर मसल्स को मेन्टेन करता हे।
*शरीर में आयरन की कमी पूरी करके, एनीमिया को दूर करने में मदद करता हे।
* एंटी ओक्सिडेंट कैंसर से सुरक्षा प्रदान करते हे।
साइड इफेक्ट्स- सामान्यतया स्पिरुलिना के कोई गंभीर दुष्प्रभाव नही हे मगर जिन लोगो को " हाइपर पैरा थाइरोडिज्म" हे या सी फ़ूड से एलर्जी हे या यदि तेज बुखार हे तो इसके सेवन से बचना चाहिए।
ध्यान दे- ये सभी जानकारी शिक्षाप्रद हे। इसका किसी चिकित्सीय परामर्श से सम्बन्ध नही हे। वैसे तो स्पिरुलिना एक सुरक्षित हर्ब हे मगर बिना डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह के इसका सेवन ना करे। ओवर डोज की वजह से शरीर में हाई प्रोटीन के कारण यूरिक एसिड बढ़ सकता हे और लीवर को नुकसान पहुच सकता हे।
और इसका सेवन करने पर सामान्य से थोडा ज्यादा पानी पीना चाहिए।
No comments:
Post a Comment