Thursday, 23 March 2017

जूस पीने से बेहतर हे फल खाना

अच्छे स्वास्थ्य के लिए आजकल हर कोई जूस की वकालत करता हे। जूस पीना मजेदार हो सकता हे मगर इसे फलो के विकल्प के रूप में अपनाना बहुत ज्यादा फायदेमंद नही हे। फलो और सब्जियों में फाइबर होता हे जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा हे। फाइबर कब्ज़ से बचाता हे और हमे उर्जावान बनाये रखता हे। और भी बहुत से फायदे हे फाइबर के। फल और सब्जियों का जूस निकाल कर पीने से ये जरूरी फाइबर बाहर ही रह जाता हे और हमे फल सब्जियों का पूरा लाभ नही मिलता।
  दूसरा ठोस आहार के मुकाबले तरल भोजन जल्दी पच जाता हे और हमे फिर दुबारा जल्दी भूख लगने लगती हे और इस तरह जाने अनजाने हम ज्यादा केलोरी ले लेते हे। जूस बनाते वक्त पल्प के रूप में फाइबर और जरूरी पोषक तत्व निकल जाते हे तो  उसमे शुगर का अनुपात बढ़ जाता हे। हालाँकि फलो से मिलने वाली शुगर बाकि वैकल्पिक शुगर से अच्छी होती हे मगर आनुपातिक रूप से शुगर ज्यादा होने की वजह से ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ जाता हे जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा नही हे।
   ऐसे फल और सब्जियों को जूस के रूप में लेना, जिनको ठोस रूप में खाने में मुश्किल होती हे, अच्छा विकल्प हे मगर हर वक़्त जूस की आदत के बजाये फल और सब्जियों को ठोस रूप में लेना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हे।

6 comments:

  1. बिलकुल सही कहा। ज्यूस पीने से बेहतर हे फल खाना।

    ReplyDelete
    Replies
    1. शुक्रिया ज्योति जी।

      Delete
    2. This comment has been removed by the author.

      Delete
  2. बिल्कुल सत्य ! जूस पीने फाइबर के लाभ से वंचित हो जाते हैं ! अच्छी जानकारी।

    ReplyDelete
  3. शुक्रिया राजेश कुमार जी।

    ReplyDelete
  4. शुक्रिया राजेश कुमार जी।

    ReplyDelete