Monday, 6 March 2017

सौफ़ fennel seeds के स्वास्थ्य वर्धक फायदे

सौफ़ जिसे अंग्रेजी में fennel seeds कहते हे रसोई में इस्तेमाल होनेवाली  ऐसी चीज हे जिसे कई रूपों में इस्तेमाल किया जाता हे। कश्मीरी और गुजरती cuisine में सौफ एक मुख्य मसाला हे। ये एक सुगन्धित मसाला हे जिसे स्वाद बढ़ाने के लिए सब्जियों, आचार, सूप, सलाद आदि में बहुतायत से इस्तेमाल किया जाता हे। सौफ या fennel seeds अच्छा स्रोत हे प्रोटीन, फाइबर , बी विटामिन्स, मिनरल्स स्पेशली कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और मैगनीज का। इसमें औषधीये गुण भी होते हे। आइये जानते हे इसके औषधीये गुणों के बारे में-

*अपच दूर करने के लिए सौफ को पानी में उबालकर छानकर मिस्री मिलाकर पिए।

*सामान मात्रा में सौफ , मिस्री और बादामगिरी को पीसकर मिलाकर रोजाना गर्म दूध के साथ तीन चम्मच फंकी लेने से स्मरण शक्ति बढती हे और सिरदर्द में भी लाभ होता हे।

*खाने के बाद सौफ खाने से खाना अच्छी तरह पचता हे।

* रोजाना सुबह शाम खाली सौफ खाना त्वचा के लिए फायदेमंद हे।

*सौफ को पीसकर सिर पर लेप करने से, सिरदर्द, गर्मी व चक्कर आना शांत होता हे।

*सौफ , धनिया और मिस्री मिलाकर  दिन में दो तीन बार पानी के साथ लेने से माइग्रेन दूर होता हे।

*छोटे बच्चो को सौफ उबालकर ठंडा करके उसका पानी पिलाने से उनका पेट ठीक रहता हे।

No comments:

Post a Comment