Sunday, 16 April 2017

सुबह का नाश्ता breakfast कितना जरुरी अच्छी सेहत के लिए

दिन की शुरआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा गुजरता हे। पूरी रात आराम करने के बाद जब हम सुबह उठते हे तो हमे भरपूर ऊर्जा की जरूरत होती हे इसलिए सुबह का नाश्ता  पोष्टिक और भरपूर करना चाहिए जिसमे प्रोटीन, कर्बोहाईड्रेड़ और हेल्दी फैट ठीक ठीक मात्रा में हो ताकि हमारा पूरा दिन स्फूर्तिदायक और ऊर्जावान बना रहे।
  एक सर्वे के अनुसार सुबह का नाश्ता ना लेने पर तुनकमिजाजी बढ़ जाती हे। सर्वे में पता चला की जिन्होंने सुबह का  नाश्ता नही किया था उनमे से 53 फीसदी लोगो का मूड पुरे दिन ऑफ रहा और वह पूरा दिन किसी ना किसी के साथ चिक चिक करते रहे। जबकि सुबह भरपूर और अच्छा नाश्ता करने वाले 93 फीसदी लोग दिनभर काफी अच्छे मूड में रहे। इसके अतिरिक्त सुबह का पोष्टिक नाश्ता करने पर रक्त में श्वेत रक्त कणिकाओ में अपेक्षित वृद्दि देखी गयी हे जो  बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाती हे।
दिल को स्वस्थ रखने के लिए भी सुबह का नाश्ता जरुरी हे। और रात को हल्का भोजन करने और सुबह पोष्टिकता से भरपूर नाश्ता करने से रक्त शर्करा और ग्लूकोज का स्तर नियंत्रित रखने में मदद मिलती हे।
  आहार विशेषज्ञों के अनुसार लिवर या यकृत सुबह के वक्त अपने ईंधन ग्लाइकोजन से लगभग 75 प्रतिशत वंचित रहता हे। लिवर को ये ईंधन ग्लूकोज से मिलता हे। अपनी क्षतिपूर्ति के लिए लिवर यह ग्लूकोज  मांसपेशियो के प्रोटीन से प्राप्त करना चाहता हे। अत: शरीर में कार्बोहाईड्रेड की कुछ मात्रा पहुचने पर लिवर को ग्लाइकोजन मिल जाता हे और मस्तिष्क को बेहतर कार्य करने के लिए ग्लूकोज की आपूर्ति हो जाती हे।
  सुबह के नाश्ते में क्या खाना चाहिए ये तो अपनी अपनी पसंद पर निर्भर करता हे मगर इतना ध्यान रखना जरुरी हे की नाश्ते में वसा की मात्रा 10 ग्राम से अधिक ना हो और प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेड, वसा और खनिज की संतुलित मात्रा हो।
  नाश्ते में ताजे फल, गेहू की ब्रेड, मलाई रहित दूध, उबले अंडे, अंकुरित अनाज, सोया परांठे, फ्रूट और वेजिटेबल स्मूदीज, आमलेट, ड्राई फ्रूट आदि लिए जा सकते हे या जो भी नाश्ता लिया जाये उसमे वसा, शक्कर और नमक की मात्रा संतुलित होनी चाहिए।


6 comments:

  1. अच्छी जानकारी और अच्छी आदतें ज़रूरी हैं ... और समय पे नाश्ता और संतुलित नाश्ता बहुत ज़रूरी है

    ReplyDelete
  2. जी Digamber Naswa ji..बहुत शुक्रिया।

    ReplyDelete
  3. सुबह के नाश्ते विषय में बहुत ही उपयोगी जानकारी ! बहुत सुंदर ! बहुत बहुत धन्यवाद।

    ReplyDelete
  4. सुबह के नाश्ते के बारें में बहुत ही उपयोगी जानकारी दी है आपने।

    ReplyDelete
  5. राजेश कुमार जी, ज्योति जी बहुत शुक्रिया।।

    ReplyDelete
  6. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete