पानी जिसकी सहज उपलब्धता की वजह से हम अक्सर इसकी अनदेखी कर देते हे। कुछ लोग तो पानी पीते भी तभी हे जब बहुत प्यास लगे। मगर क्या आप जानते हे की पानी हमारे शरीर के लिए कितना और किस तरह जरुरी हे और पर्याप्त पानी पीने के सेहत के लिए क्या क्या फायदे हे।
1- पानी हमारे बॉडी टेम्प्रेचर को मेन्टेन करता हे, जोकि गर्मी में लू लगने से बचने के लिए बहुत जरूरी हे।
2- हमारे शरीर की रचना (composition) में 60%,
मांसपेशियो की रचना में 75%, हड्डियों की रचना में 22%, और दिमाग की रचना में 75% पानी होता हे।
3- अत: हमारे जरुरी अंगो को सुरक्षा देने और सुचारू रूप से चलाने के लिए पर्याप्त पानी आवश्यक हे।
4- हमारा ब्लड (खून) 83% पानी से बना होता हे जोकि पोषक तत्वों और ओक्सीजन को कोशिकाओ तक ले जाने के लिए महत्त्वपूर्ण हे।
5- पानी सामान्य कब्ज और constipation को
दूर करने में मददगार हे।
6- ये हमारे शरीर से हानिकारक पदार्थ( Toxins) और
वेस्ट पदार्थ को बाहर निकालता हे।
7- पर्याप्त पानी पीने से त्वचा स्वस्थ और चमकदार
बनी रहती हे।
8- पानी हमारे एनर्जी लेवल को बढ़ाता हे, स्फूर्ति देता
हे और मूड ठीक करता हे।
9- पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता हे।
10- पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता हे।
11- मेटाबोलिज्म दर को बढ़ाकर वजन कम करने
में मदद करता हे।
सामान्यतया पूरे दिन में 8 से 10 गिलास या
2 लीटर पानी पीना पर्याप्त होता हे।
खाना खाने के फ़ौरन बाद पानी ना पीकर एक या डेढ़ घंटे बाद पानी पीने से खाना पचने में मदद मिलती हे।
सुबह खाली पेट 2 गिलास पानी पीना स्फूर्तिदायक
और कब्जनाशक होता हे।
पानी का महत्व तो किसी से छुपा नहीं है फिर भी वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रस्तुति । बहुत खूब ।
ReplyDeletebhut accha thank you for sharing
ReplyDeleteहर कोई पानी का महत्व जानता है लेकिन फिर भी काम की व्यस्तताओं के कारण उस ओर ध्यान नही देता। आपका यह लेख सभी का ध्यान उस ओर खीचेगा।
ReplyDelete