Wednesday, 17 May 2017

अच्छी नींद के लिए असरदार उपाय

अच्छी नींद एक वरदान हे। भरपूर नींद लेना सेहत के लिए बहुत जरुरी हे। आजकल व्यस्त दिनचर्या और देर रात तक जागने के कारण अनिंद्रा ( insomnia) की  समस्या बढती जा रही हे। अनिंद्रा की समस्या दूर करने और अच्छी नींद लेने के कुछ असरदार उपाय इस प्रकार हे। -----

1 -- सोने से दो घंटे पहले कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन से दूरी बना ले ताकि आँखों को आराम मिले और नींद आ सके।

2 -- अच्छी नींद के लिए ये जरुरी हे की सोने का एक समय निश्चित करे और दृढ़ता से रूटीन का पालन करे, इससे नियमित रूप से वक़्त पर नींद आने लगती हे।

3 -- गहरी सांस लेना भी अच्छा उपाय हे। इसके लिए मुह बंद करके नाक से धीरे धीरे और गहरी सांस ले। फिर अपनी सांसो को कुछ सेकंड तक रोके। फिर धीरे धीरे मुंह से सांस छोड़े। दोबारा नाक से गहरी सांस ले। इस चक्र को चार पांच बार दोहराए। इससे नींद अच्छी आती हे।

4 -- हल्दी शरीर में ट्रिप्टोफेन नामक अमीनों अम्ल बनाता हे जो गहरी नींद में सहायक हे। इसलिए सोने से आधा घंटा पहले हल्दी वाला दूध पिए। इससे गहरी और अच्छी नींद आती हे।

5 -- अखरोट के सेवन से नींद अच्छी आती हे क्योकि इसमें मेलाटोनिन हार्मोन होता हे जो नींद के लिए प्रेरित करता हे।

6 -- सोने से आधा घंटा पहले गुनगुने दूध में शहद डालकर पीना अच्छी नींद लाने में सहायक हे।

7 -- गर्म दूध में केसर की कुछ पत्तिया डालकर पीना भी लाभप्रद होता हे।

8 -- सोने से कुछ देर पहले केले का सेवन भी नींद लाने में सहायक हे। केले में काफी मात्रा में पोटेशियम होता हे जो मांसपेशियो की ऐंठन दूर करके मांसपेशियो को सुकून देता हे और अच्छी नींद प्रदान करता हे।

8 -- चेरी में प्राकृतिक रूप से मेलाटोनिन हार्मोन होता हे जो नींद के लिए प्रेरित करता हे अत: सोने से पहले एक कप चेरी का रस पीना भी अच्छा उपाय हे।

9 --  सोने से पहले एक कटोरी भर कर अंगूर का सेवन करना भी सकारात्मक परिणाम देता हे।

10 -- रोज़ाना मुट्ठी भर मूंगफली का सेवन भी अच्छा हे। इसमें नियासिन नामक तत्व होता हे जो शरीर में सेरोटोनिन के स्राव में मदद करता हे। सेरोटोनिन हार्मोन सुकून का अहसास देता हे और नींद में सहायक हे।

11-- सोने के स्थान को आरामदायक और कूल रखना भी जरुरी हे। कमरे का तापमान 20 से 22 डिग्री हो तो नींद अच्छी आती हे।

12 -- अच्छी नींद के लिए ये भी जरुरी हे की रात को चाय या कॉफ़ी का सेवन ना करे क्योकि कैफीन नींद में बाधक हे। कैफीन सुबह के समय लेना बेहतर हे।

7 comments:

  1. बहुत ज्ञानवर्धक ब्लाग है आपका। मुझे यह बहुत पसंद आया। किसी भी ब्लाग को ऐसी जानकारियों से परिपूर्णं होना चाहिए। अच्छी नींद के आपने जो उपाय बताए हैं वह हम ब्लागरों के लिए तो बहुत काम के हैं क्योंकि कंप्यूटर पर ज्यादा वक्त बिताने से हमारी नींद में बहुत ही ज्यादा खलल पड़ता है।

    ReplyDelete
  2. शुक्रिया जमशेद जी।

    ReplyDelete
  3. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  4. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  5. अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद भी जरूरी है! अच्छी नींद के लिए उपयोगी सुझाव ! बहुत सुंदर ।

    ReplyDelete
  6. अच्छी नींद के लिए बहुत ही अच्छे उपाय सुझाए है आपने। अवश्य ही सभी के काम आएंगे।
    आप अपने ब्लॉग पर ई मेल सब्सक्रिप्शन वाला विजेट लगाइए ताकि मेरे जैसे को जो आपका ब्लॉग पढ़ना चाहते है उन्हें आपके नई पोस्ट की जानकारी मिलती रहे।

    ReplyDelete
  7. राजेश जी, ज्योति जी बहुत शुक्रिया। ज्योति जी मैंने ई मेल सब्सक्रिप्शन विजेट लगा दिया हे। मेरी कोशिश होती हे सही सही जानकारी लोगो तक पहुचाना,चाहे इसके लिए थोडा ज्यादा अध्ययन करना पड़े। आप लोग पसंद कर रहे हे इसके लिए आप सभी का बहुत आभार।

    ReplyDelete