रसमलाई एक बहुत पापुलर बंगाली मिठाई हे, जो बहुत टेस्टी होती हे। वैसे तो रसमलाई छैना और दूध से बनाई जाती हे मगर आज हम यहा ब्रेड से बनी रसमलाई की रेसिपी शेयर कर रहे हे जो बहुत आसानी से और जल्दी बन जाती हे और स्वादिष्ट भी बहुत होती हे। आइये जानते हे इसे बनाने की विधि-
सामग्री-
* 1 लीटर फुल क्रीम दूध
*एक कप शक्कर
* 8 सफ़ेद ब्रेड स्लाइस
* थोडा सा केसर
* आधा कटोरी बादाम और पिस्ता ( लम्बे और पतले कटे हुए)
* आधा चम्मच पिसी इलाइची
विधि- सबसे पहले दूध को गैस पर उबालने के लिए रख दे और उबाल आने पर गैस की फ्लेम मीडियम कर दे और तब तक पकाए जब तक की दूध आधा रह जाये। फिर उसमे केसर और कटे पिस्ता और बादाम आधा डाल दे बाकि आधा गर्निशिंग के लिए रख दे। फिर उसमे शक्कर डाल दे और कुछ देर और पकाए। बीच बीच में चम्मच से चलाते रहे। जब दूध आधी क्वांटिटी से ज्यादा गाढ़ा हो जाये तो गैस बंद कर दे। आप चाहे तो एक छोटा चम्मच कस्टर्ड पाउडर इस्तेमाल कर सकते हे। उसके लिए कस्टर्ड पाउडर को पहले 2 चम्मच ठन्डे दूध में मिक्स कर ले फिर उबलते
हुए दूध में धीरे धीरे डालकर 2 मिनट और पका ले। इसमें इलाइची पाउडर डाल दे। फिर इस दूध की मलाई को थोडा ठंडा कर ले।
ब्रेड को किसी कुकी कटर या कटोरी की सहायता से गोल काट ले। सर्व करने के कुछ देर पहले ब्रेड को बाउल या प्लेट में डाले और ऊपर से मलाई डाले। फिर पिस्ता और बादाम की कतरन से सजाकर , ठंडा करके सर्व करे।
ब्रेड को गर्म दूध मलाई में ना डाले वरना वह टूट जाएगी। थोडा ठंडा होने के बाद ही डाले। ये बहुत आसानी से बनने वाली और स्वादिष्ट रेसिपी हे।
बहुत ही खूबसूरत रेसीपी । कोशिश की जायेगी। शुक्रिया।
ReplyDeleteजरुर कीजिये राजेश जी...आसान भी बहुत हे। शुक्रिया।
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDeletenice share...looks delicious
ReplyDelete