Tuesday, 28 March 2017

फ़ूड पॉइजनिंग Food poisoning से कैसे बचे

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका हे और गर्मियों में खाने में सावधानी रखने की जरुरत सर्दियों के मुकाबले ज्यादा होती हे। ये मौसम unhealthy बैक्टीरिया, फंगस, वायरस जैसे कीटाणुओ के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाता हे, तो थोड़ी सी भी असावधानी से food poisoning का खतरा रहता हे। आइये जानते हे food poisoning से बचने के लिए जरूरी उपाय------

*  कच्चे फल और सब्जियों को इस्तेमाल से पहले अच्छी तरह धो ले।

* वेज और नॉनवेज के लिए अलग अलग चोपिंग बोर्ड रखे।

*  वैसे तो लकड़ी और प्लास्टिक दोनों ही तरह के चोपिंग बोर्ड की सतह पर बैक्टीरिया तकरीबन समान रूप से ही पनपते हे मगर लकड़ी के चोपिंग बोर्ड के जरिये खाना कम दूषित होना पाया गया हे। अत: लकड़ी का बोर्ड ज्यादा बेहतर हे।

* चोपिंग बोर्ड को वक़्त वक़्त पर सिरके से भी साफ़ करते रहना चाहिए और ज्यादा खरोंच पड़ने पर बदल देना चाहिए।

* गर्मी में ताज़ा पका हुआ और हल्का सुपाच्य भोजन ही लेना चाहिए।

*  फ्रिज भी वक्त वक़्त वक़्त पर अच्छी तरह साफ़ करते रहना चाहिए वरना इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हे। इसे साफ़ करने के लिए सिरके का प्रयोग कर सकते हे।

*  खाने का सामान एयर टाइट फ़ूड कंटेनर में पैक करके फ्रिज में रखना अच्छा रहता हे।

*  खाना पकाने और पीने के पानी की स्वच्छता का ध्यान रखना जरूरी हे।

*  गर्मियों में बाहर के खाने से यथासंभव बचना चाहिए।

*  व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखना जरुरी हे। खाना खाने से पहले बच्चो को भी हाथ धोने की आदत डालनी चाहिए।

*   गर्मियों में खाने के साथ दही का प्रयोग अच्छा रहता हे। इसके लाभदायक बैक्टीरिया खाना पचाने में मदद करते हे।

इस तरह कुछ साधारण सी सावधानी रखकर हम गर्मियों में काफी हद तक food poisoning के खतरे से बच सकते हे।


5 comments:

  1. बहुत ही उपयोगी जानकारी ! बहुत बहुत धन्यवाद।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत शुक्रिया राजेश कुमार जी

      Delete
    2. This comment has been removed by the author.

      Delete