Sunday, 26 March 2017

अनचाहे तनाव stress से कैसे बचे, तनाव से बचने के उपाय

आजकल की भागदौड़ वाली ज़िन्दगी में वक़्त बेवक्त का तनाव अनचाही परेशानी लेकर आता हे। अगर इस तनाव stress का ठीक से मैनेजमेंट ना करे तो ये हमारी ज़िन्दगी से छोटी छोटी खुशियों के पल चुराकर बेवजह की उदासी और तकलीफ की वजह बनता हे। तो जब भी किसी वजह से तनाव महसूस हो, तो उसे बढने ना दे। आइये जानते हे कुछ ऐसे टिप्स जो तनाव
stress management में सहायक हे। मै ये नही कहती की इन तरीको से तनाव बिल्कुल खत्म हो जायेगा, मगर इसे कम करने में जरुर मदद मिलेगी---

* दोस्तों और फैमिली से बात करना (Talk to friends and family)-----  हम अक्सर सुनते हे की बात कह देने से मन हल्का हो जाता हे। ये सही भी हे। तनाव की स्थिति में हम अगर हम अपने दोस्तों या किसी फैमिली मेम्बर से बात करते हे या अपनी परेशानी शेयर करते हे तो इससे stress में कमी आती हे और दूसरा फायदा ये भी हे की शेयर करने से कभी कभी हमे अच्छी सलाह के रूप में मसले का हल भी मिल जाता हे।

*   कही बाहर घूम आये (Go to someplace)-----
ये सही हे की तनाव की स्थिति में रूम में अकेले बैठे रहना तनाव को और बढ़ाता हे। ऐसे में रूम से बाहर निकल कर कही घूम आये या बाहर के प्राकृतिक नजारों जैसे हरियाली, पक्षियों का चहकना आदि का आनंद ले, इससे भी राहत मिलती हे।

*  आपकी जो भी हॉबी हो वो करे (Explore your hobbies)------- हर इंसान का कुछ ना कुछ शौक होता हे। शौक का मतलब ही होता हे ऐसा काम जिसको करके ख़ुशी महसूस हो। तो आपका जो भी शौक हो...
कुकिंग, गार्डनिंग, राइटिंग या जो भी, बस उस काम में लग जाइये और देखिये तनाव कैसे कम हो जाता हे।

*  सर्वशक्तिमान से बात करें ( Talk to God )----- जिस भी वजह से तनाव हो रहा हे, वह परेशानी अपने रब के सामने रख दे। अल्लाह, ईश्वर, गॉड से बात करे और यकीन रखे की वह सर्वशक्तिमान हे और आपकी हर परेशानी को हल करने में सक्षम हे। ऐसा कुछ करे जिससे God से जुडाव महसूस हो। कुरान, बाइबिल , गीता भी पढ़ सकते हे, योगाभ्यास भी कर सकते हे। या कुछ और नही तो कम से कम किसी शांत जगह पर बैठ कर चुपचाप सर्वशक्तिमान का ध्यान करे।

* गहरी सांस लेना ( Deep breath)----  प्राणायाम या साधारण शब्दों में गहरी सांस लेने वाले योगासन तनाव दूर करने में दवा जितने कारगार होते हे। दिन में एक बार सिर्फ 10 मिनट के लिए प्राणायाम का अभ्यास तनाव stress management में सहायक हे।

*  जॉगिंग -----  सुबह सूरज निकलने के पहले उठने और कुछ देर जॉगिंग करने या सिर्फ टहलने से भी मूड अच्छा रहता हे। क्योकि इससे दिमाग में 'सेरिटोनिन'  हार्मोन का स्राव बढ़ जाता हे जिससे ख़ुशी, सुकून, राहत की अनुभूति होती हे।

*   पोषक भोजन ले ( Take nutritious food ) -----
   अपने भोजन में unhealthy चीजो को हटाकर healthy चीजे शामिल करे जैसे खाने में नमक, चीनी और वसा कम ले। रेड मीट कम ले और फिश , चिकन और दुसरे सी फ़ूड के साथ ढेर सारी फल सब्जियां शामिल करे। याद रखे कुदरत ने इंसानी शरीर को ऐसा बनाया हे की यदि इसे पूरा पोषण मिलता रहे तो यह तनाव stress क्या, बड़ी बड़ी बीमारियों से भी लड़ने में सक्षम हे।

11 comments:

  1. Very nice post...
    Welcome to my blog.

    ReplyDelete
    Replies
    1. शुक्रिया संजू जी।

      Delete
    2. This comment has been removed by the author.

      Delete
    3. This comment has been removed by the author.

      Delete
  2. तनाव कम करने के बढ़िया टिप्स बताए है आपने।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत शुक्रिया ज्योति जी...आपके कमेंट्स मेरे लिए प्रेरणादायी होते हे।

      Delete
    2. This comment has been removed by the author.

      Delete
  3. तनाव को काबू में रखने के शानदार नुस्खे हैं ये सभी ...
    अच्छी जानकारी साझा की है ...

    ReplyDelete
    Replies
    1. शुक्रिया दिगम्बर जी।

      Delete
    2. This comment has been removed by the author.

      Delete
  4. तनाव दूर करने की अच्छी जानकारी ! आप का हार्दिक आभार !

    ReplyDelete